त्योहारों को लेकर SDM सख्त, नगर निगम को लगाई फटकार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 16, 2026
- 41 views
रोहतास। आगामी ईद और रामनवमी के मद्देनजर सासाराम म्यूजियम परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ. नेहा कुमारी और SDPO ..1 दिलीप कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर जोर दिया, वहीं शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया।
एसडीएम ने शहर में व्याप्त विभिन्न खामियों को चिह्नित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से लगातार मिल रही जन-शिकायतों का निपटारा समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों से पहले सफाई, प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रिपोर्टर