जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रामपुर प्रखंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 17, 2026
- 22 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत बेलांव सरकार भवन में मंगलवार को कैमूर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुर दृष्टि पाठक की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बीपीएम अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में जीविका दीदीयों द्वारा रंगोली बनाकर मंगल गीत के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वही प्रखंड विकास पदाधिकारी नें सबको संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कैमूर जिला 17 मार्च 1991 को रोहतास से अलग होकर कैमूर जिला बना था इसलिए हम हर साल 17 मार्च को कैमूर जिले का स्थापना दिवस मानते हैं, वही आज हम सबने अपने प्रखंड कार्यालय पर भी कार्यक्रम रखा है। इस अवसर पर जिले के जगजीवन स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है जिला प्रशासन ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है इसमें स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। मौके पर जितेंद्र कुमार, रामशीष कुमार, बलवंत ,मनोज कुमार सिंह, प्रखंड समन्वय रवि प्रकाश, मनु कुमार सहित सैकड़ो कि संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे।


रिपोर्टर