समोसे छोले सहित कई मिठाइयों के दाम बढ़े

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- सरकार के द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी यदि इस तरह का कोई अफवाह फैलाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वादों के बाद भी बाजार में मिठाई समोसे तथा छोले सहित अन्य खाद्य पदार्थ के दामों में दुकानदारों द्वारा बढ़ोतरी कर दी गई है। दुकानदार यह कह रहे है कि गैस की किल्लत के चलते ब्लैक ढंग से गैस खरीदा जा रहा है ऐसी स्थिति में खाने वाली मिठाई छोले के दाम को बढ़ाना पड़ रहा है। वैसे तो क्वालिटी की अगर बात करें तो मिष्ठान भंडार के तथा चाट छोले ब्रेड पकोड़ा दुकानदारों के द्वारा घटिया किस्म के तेल और रिफाइन का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है ।बचे हुए कढ़ाई के तेल से पुनः अगले दिन फिर समोसे और छोले चाट तैयार किया जा रहे हैं। वही हाल पनीर का भी है जिसकी शुद्धता पर कभी खाद विभाग के पदाधिकारी द्वारा जांच नहीं किया जाता है जिसके कारण आदमी विभिन्न रोगों का शिकार हो रहा है। घटिया किस्म के सामग्री से पारचून की भी दुकान अछूती नहीं है न प्रशासन का भय है न कोई जांच न हीं कभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने से खुलेआम दो नंबर के मसाला और तेल की बिक्री की जा रही है लेकिन प्रशासन मस्त है और जनता त्रस्त हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट