डीआईजी ने दरोगा को की निलंबित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 17, 2026
- 35 views
रोहतास।शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण के मामले में पुलिस अवर निरीक्षक अमरनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई सोमवार को विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई। बर्खास्त पुलिस अवर निरीक्षक अमरनाथ कुमार वर्तमान में कैमूर जिला पुलिस बल में तैनात थे। मामला वर्ष 2022 का है, जब वे रोहतास जिले के दिनारा थाना में पदस्थापित थे। उस दौरान एक महिला ने उन पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने और शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी द्वारा विस्तृत जांच कराई गई थी। जांच के बाद एसपी की अनुशंसा के आधार पर डीआईजी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।


रिपोर्टर