अपराधियों ने एक लाख रुपए कैश दिन दहाड़े लूटे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 17, 2026
- 6 views
रोहतास।सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार में एक ट्रांसपोर्टर से हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर एक लाख रुपए कैश लूट लिए। बताया जाता है कि जब रेलवे के गोदाम से मजदूरों का पेमेंट कर लौट रहे थे
जैसे ही वे अपने नवरत्न बाजार स्थित अपने आवास पर पहुंचे, पीछे से घात लगाए पांच की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया तथा रोहित कुमार पोद्दार से एक लाख रुपये कैश, उनका मोबाइल तथा एलआईसी का कागज भी छीन लिया। बता दे की रोहित कुमार ट्रांसपोर्टर है।
साथ ही एलआईसी का एजेंट भी है। यह पैसा ट्रांसपोर्ट से संबंधित था। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भीड़भाड़ वाले इलाके से जिस तरह से अपराधियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


रिपोर्टर