धूमधाम से निकली श्री श्याम निशान शोभा यात्रा,

संवाददाता पारसनाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास। डेहरी डालमियानगर में बुधवार को श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित एक दिवसीय तृतीय श्री श्याम वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व श्याम परिवार के अध्यक्ष विशाल कुमार भालोटिया ने किया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ डेहरी नगर क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन परिसर में अवस्थित रानी सती दादी मंदिर से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे रथ पर विराजित कर गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सजे-धजे “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। यह शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से निकलकर कपूरी चौक, डेहरी बाजार, कैनाल रोड, अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड और पाली रोड होते हुए पुनः अग्रसेन भवन पहुंची। इस दौरान स्थानीय विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह भी श्रद्धालुओं के साथ निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए और पूरे शहर का भ्रमण किया। अध्यक्ष विशाल कुमार भालोटिया ने बताया कि सच्चे मन से बाबा श्याम की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू धाम पहुंच रहे हैं, जो उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। खाटू श्याम जी मंदिर में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण गूंज रहा है। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, किसन चमड़ियां, संत शर्मा, ज्ञान शर्मा, वेद शर्मा, अर्जुन केसरी, बंटी चमड़ियां, अमित अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, पियूष, प्रभु, शरयांश अग्रवाल उर्फ गोलू, सुमित सरावगी, नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम परिवार के महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट