मां यक्षिणी भवानी को चढ़ाया गया स्वर्ण मुकुट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 18, 2026
- 6 views
रोहतास, दिनारा: जिले के दिनारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पौराणिक स्थल श्री यक्षिणी भवानी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का विशेष दृश्य देखने को मिला। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने मां यक्षिणी भवानी को स्वर्ण मुकुट अर्पित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच स्वर्ण मुकुट चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मां यक्षिणी भवानी क्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं और उनके आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
मंदिर प्रबंधन समिति ने भी इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया और इसे मंदिर के गौरव में वृद्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थि
त रहे।


रिपोर्टर