दुर्गावती में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 19, 2026
- 7 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- विहंगम योग संत समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा दुर्गावती बाजार में सुबह 9:00 बजे निकाली गई। इस शोभा यात्रा मे विहंगम योग संत समाज के उपदेशटा तथा ग्रामीण इलाकों से आए हुए गुरु भाइयों ने और गुरु बहनों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में संत समाज के नर नारी में अपने माथे पर स्वर्वेद का ग्रंथ लिए दुर्गावती बाजार का पूरा भ्रमण कर सत्संग सभा में पहुंचे। इस दौरान श्वेत ध्वजा मधुमत मम प्यार, जय स्वर वेद कथा श्रावण मात्र से मिट जाती है
अंतर मन की व्यथा, अध्यात्म मूर्ति हो तैयार, अद्भुत मार्ग योग विहंगम, अ अंकित श्वेत ध्वज की जय के जय घोष से पूरा मार्ग तथा बाजार आध्यात्मिक वातावरण में रम गया। रैली में आगे आगे बैनर लिए गुरु भाई गुरु बहन तथा वाद्य यंत्र से लोग जय घोष करते चल रहे थे। इस मनमोहक शोभा यात्रा मे भक्ति के गीत वाद्य यंत्रों के साथ हो रहे थे। स्वर्वेद की बाणी बरबस लोगों का मन मुग्ध कर देती थी।


रिपोर्टर