गैस के नाम पर अधिक पैसा वसूली जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 19, 2026
- 8 views
रोहतास।सासाराम में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर और आसपास के इलाकों में उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों और डिलीवरी कर्मियों द्वारा तय कीमत से अधिक वसूली की जा रही है, जबकि समय पर सिलेंडर की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बुकिंग के बाद भी दिनों तक गैस नहीं मिलती, लेकिन जरूरतमंद उपभोक्ताओं को ब्लैक में ऊंचे दाम पर सिलेंडर आसानी से उपलब्ध करा दिया जाता है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरत के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी बन सके।


रिपोर्टर