ईद पर्व शनिवार 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना, सेवई, नए कपड़े, की खरीदारी जोरों पर

ईद पर्व को लेकर बाजारों में बड़ी रौनक, विभिन्न क्वालिटी के सेवइयां, नए वस्त्र ,टोपी फ्रूट्स की खरीदारी जोरों पर 

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट-

शिवहर ----- 21 मार्च 2026 रोज शनिवार को भारत में मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद पर्व मनाया जाने की संभावना है। ईद पर्व को देखते हुए नए वस्त्र ,टोपी, फ्रूट्स सहित विभिन्न प्रकार के सेवैया की बिक्री जोरों पर है।

ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन चांद को देखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। इस दिन सुबह विशेष नमाज पढ़ी जाती है और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं।

 सऊदी अरब में चांद के दिखने के बाद ही ईद मनाने की तारीख तय होती है। इसके बाद ही भारत में ईद मनाने का ऐलान किया जाता है।

ईद पर्व को लेकर शहर गुलजार हो गया है।ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के पावन अवसर पर सेवइयां मुख्य आकर्षण होती हैं और बाज़ार में इनकी कई किस्में उपलब्ध होती हैं, जो स्वाद, बनावट और गुणवत्ता में भिन्न होती हैं। यहाँ ईद पर बिकने वाली प्रमुख सेवइयों की क्वालिटी में बनारसी लच्छा सेवई यह सबसे लोकप्रिय और उच्च गुणवत्ता वाली सेवई मानी जाती है। यह बहुत महीन (बारीक), कुरकुरी और पहले से ही घी में भुनी हुई होती है। 

यह दूध में डालते ही बहुत जल्दी घुल जाती है और शीर खुरमा या दूध वाली सेवई बनाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह मलाईदार टेक्सचर देती है। किमामी सेवई बारीक और भुनी हुई) होती है।यह उत्तर भारत, विशेषकर लखनऊ की एक शाही मिठाई है। यह रंग में थोड़ी गहरे भूरे या नारंगी रंग की होती है और इसमें घी और सूखे मेवों का भरपूर उपयोग किया जाता है। 


 यह गाढ़ी, मावायुक्त और चाशनी में पकाई जाती है। इसकी क्वालिटी इसे लंबे समय तक ताज़ा रखती है।

 बारीक सेवई ये एकदम बारीक धागे जैसी होती हैं। अच्छी क्वालिटी वाली बारीक सेवई मैदा या सूजी से बनती है और हाथ से बनी सेवई की क्वालिटी मशीन से बनी सेवई से ज्यादा अच्छी और पतली मानी जाती है यह शीर खुरमा के लिए एकदम सही है क्योंकि यह बहुत ही नाजुक और मलाईदार बनती है। शिवहर बाजार में 100 रूपये से लेकर 200 रूपए तक विभिन्न प्रकार के सेवइयां की बिक्री हो रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट