ईद पर्व ,रामनवमी पर्व ,चैती छठ आपसी सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाए-- डीएम-एसपी

 ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

            

शिवहर ----- जिले में ईद पर्व ,रामनवमी,चैती छठ को देखते हुए जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के द्वारा समाहरणालय के संवाद कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 


उक्त बैठक में नगर परिषद शिवहर के सभापति राजन नन्दन सिंह, अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुणाल, सीडीपीओ सुशील कुमार, मुख्यालय डीएसपी यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार जिला योजना पदाधिकारी ओएसडी संदीप कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ,संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।


 डीएम ने आगामी त्योहारों (जैसे ईद, रामनवमी) को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील की है।


 डीएम प्रतिभा रानी ने जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कहां है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें, डीजे-अवैध हथियारों पर रोक रहेगी, सोशल मीडिया की निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसे कड़े निर्देश दिए जाते हैं। 


संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल मजिस्ट्रेट के साथ तैनात किए जाएंगे। डीजे/लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक लगाने को निर्देशित किया है। समुदायों के बीच भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट