शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

बरसठी (जौनपुर) । जनपद में अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय पुलिस टीम ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार गौतम (30 वर्ष), रामराज उर्फ टिन्नी (45 वर्ष), सचिन (18 वर्ष) निवासीगण ग्राम धनापुर तथा केशव प्रसाद गौड़ (59 वर्ष) एवं सुनील कुमार गौड़ (36 वर्ष) निवासीगण ग्राम हसियाँ, थाना बरसठी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई को थाना बरसठी के उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें कांस्टेबल गजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी एवं कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट