मेडिकल बोर्ड की तिथियों में अस्थायी परिवर्तन, अब गुरुवार को होगा आयोजन

राजगढ़ । जिले के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, जिला अस्पताल परिसर राजगढ़ में प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाला मेडिकल बोर्ड, आगामी दो तिथियों पर सामान्य अवकाश के कारण निर्धारित दिवस पर आयोजित नहीं किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार अब मेडिकल बोर्ड का आयोजन 26 मार्च, 2026 एवं 02 अप्रैल,  2026 को किया जाएगा। उक्त तिथियों पर मेडिकल बोर्ड पूर्ववत जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित रहेगा। ऐसे दिव्यांगजन (केवल शारीरिक एवं दृष्टिबाधित), जिन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाना है, वे निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपना परीक्षण करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल,  2026 से मेडिकल बोर्ड का आयोजन पुनः प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से प्रारंभ किया जाएगा। संबंधित दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि वे निर्धारित संशोधित तिथियों का पालन करते हुए समय पर उपस्थित होकर सुविधा का लाभ उठाएं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट