हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त न्यायालय में किए आत्म समर्पण

बिहार-- कैमूर व्यवहार न्यायालय ए सी जी एम पंचम सिविल कोर्ट भभुआं कैमूर के अदालत में हत्या के अभियुक्त पूर्व मुखिया पंचायत सिकंदर पुर जहांदार खान उनके बड़े भाई सरदार खान दोनों पिता स्वर्गीय छेदी खान। वर्तमान मुखिया के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के पुत्र असर लान खान पिता जहांदार खान सभी ग्राम सिकंदरपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआं। दिनांक 23 मार्च 2026 को चैनपुर थाना कांड संख्या- 267 सन 2024 में तीनों हत्या के अभियुक्त है,जो फरार चल रहे थे न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किये। मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों लोगों के खिलाफ न्यायालय से दिनांक 2 फरवरी 2026 को दंड प्रक्रिया संहिता 82 के तहत न्यायालय से इश्तेहार जारी हो गया था। चैनपुर थाना पुलिस के दबाव के कारण तीनों अभियुक्तगण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। ए सी जी एम पंचम डॉक्टर शैल के प्रभार में ए सी जी एम प्रथम हेमा कुमारी ने जमानत की सुनवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट