सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल


रोहतास ।जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के भड़कुडिया गांव के गेट के समीप मुख्य सड़क पर थार की चपटे में आने से बाइक सवार की मौत हो गई वही अन्य दो घायल हो गए।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 8 बजे की है डेहरी की ओर से तेज रफ्तार थार गाड़ी जिसका नंबर (BR24AL8956) है आ रही थी वही मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस जिसकी गाड़ी नंबर BR24AM9628 है पर सवार तीन युवक भड़कुड़िया( छोटकी) से डेहरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच भड़कुडीया गेट के समीप मुख्य सड़क पर डेहरी की ओर से आ रही थार गाड़ी के चपेट में तीनों बाइक सवार आ गए। इस घटना में बाइक सवार विकास कुमार, पिता- स्वर्गीय सत्यनारायण कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई वही रुस्तम अंसारी, पिता- मिराज अंसारी और नागा पासवान, पिता- अवधेश पासवान दोनों घायल हो गए। तीनो भड़कुडिया के रहने वाले है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दरिहट थाने की पुलिस पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भिजवाया । बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि दुर्घटना ने बाइक पर सवार रुस्तम और नागा काफी दूर फेंका गए वही विकाश गाड़ी में फंस गया जिसको घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक थार चालक ले गया। अंत में थार गाड़ी को छोड़कर चालक फरार हो गया। 

इस संबंध में दरिहट थाना अध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि गाड़ी को अपने कब्जे में ले कर घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजवाया गया है तथा शव के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट