वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 30, 2026
- 89 views
तलेन । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ.मा.वि तलेन में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोदसिंह पवार,विशेष अतिथि ओकारसिंह यादव,गोपाल सिंह राजपूत,व्यवस्थापक गौरीलाल यादव एवं संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा मंचस्थ रहे।अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ दीदी माया शर्मा,ममता सेंगर व परिचय संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा के द्वारा करवाया गया।परीक्षा प्रमुख राजेंद्र पवार ने परीक्षा परिणाम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनो व कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित भैया बहिनों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरण किये गये।कक्षा पंचमी में बहिन अंकिता लववंशी ने 84.25 प्रतिशत व कक्षा अष्टमी में बहिन अदिति चंद्रावत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सभी उपस्थित अतिथियों ने भैया बहिनो के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन धनसिंह यादव ने किया,आभार व्यवस्थापक गौरीलाल यादव ने माना।इस अवसर पर समिति सदस्य,अभिभावक बंधु,पूर्व छात्र,आचार्य परिवार आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर