भाजपा के द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 07, 2026
- 7 views
बक्सर-- भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में 6 अप्रैल का दिन उत्साह और उमंग का दिन है। आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को फिरोज शाह कोटला मैदान दिल्ली में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी ।तभी से आज तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उमंग और उत्साह के साथ 6 अप्रैल को "स्थापना दिवस " के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने पार्टी कार्यालय अहिरौली पर "स्थापना दिवस" मनाया, जिसमें बिहार सरकार के पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी उपस्थित रहीं। माननीय मंत्री ने स्थापना दिवस के मौके पर, सैकड़ों भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा के झंडा को फहराया,,झंडा तोलन होते ही भाजपा कार्यालय भारत माता की जय अटल बिहारी अमर रहें, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मंत्री ने झंडोतोलन के बाद श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा संचालन धनन्जय त्रिगुण महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माननीय मंत्री द्वारा पुष्पांजलि कर की गई। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन ने कहा जनसंघ काल के रास्ते चलते चलते भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय की है। बक्सर प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की भाजपा पूर्व के लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के बल पर खड़ी है। हमें उनके समर्पण से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम भाव को मन में रखते हुए,, माननीय प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
"स्थापना दिवस" हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शानदार व्यवस्थाओं के लिए मंत्री ने सभी की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है क्योंकि हम पार्टी के साथ साथ परिवार भाव वाले लोग हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में हुआ था, तभी से आज तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 6 अप्रैल को "स्थापना दिवस" के रूप में मनाते आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्र हितकारी विचारों वाला राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत वो मुकाम हासिल कर रहा है। बैठक को संबोधित करने वालों में अरुण कुशवाहा जिला प्रभारी,विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष,कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, महामंत्री द्वय विनोद राय और लक्ष्मण शर्मा शामिल रहे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश गुप्ता, निर्भय राय, मनोज पांडेय, अनिल पांडेय,इंदु देवी,शिला त्रिवेदी,भुटेली तिवारी, संध्या पाण्डेय,रेखा गुप्ता,दीपक पाण्डेय, ओमज्योति भगत,कंचन देवी, जयप्रकाश राय, अविनाश पाण्डेय,भारत भूषण सिंह, नन्द जी सिंह,धर्मराज पाण्डेय, श्रीकांत तिवारी,जिले के सभी मंडल अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर