भिवंडी मनपा क्षेत्र में अनिधिकृत स्कूलों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी,18 के बजाय शहर में 21अवैध स्कूले

◾प्रशासन ने जारी किया सूची,अभिभावकों से बच्चों का एडमिशन न करवाने का आवाहन


◾पीआरपी की मांग अवैध स्कूलों पर हो अतिशीघ्र कार्रवाई वर्ना होगा धरना आंदोलन 

भिवंडी। भिवंडी मनपा क्षेत्र बिना परमिशन चल रहे अवैध स्कूलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुछ बढ़ोतरी हुई है।मनपा शिक्षण विभाग के प्रशासनाधिकारी ने शहर में 21अनधिकृत विद्यालयों की सूची जारी किया है,जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 ज्यादा है।प्रशासन ने शहर के इन बिना इजाजत चल रहे विद्यालयों में अपने बच्चों का एडमिशन न करवाने की अपील शहर के तमाम अभिभावकों से की है।मनपा की इस कदम से शहर में सक्रिय शिक्षा माफियाओं की नींद उड़ गई है।

भिवंडी मनपा शिक्षण विभाग के शिक्षणाधिकारी ने 7अप्रैल को शहर में बिना किसी प्रकार इजाजत चल रहे 21 अनधिकृत विद्यालयों की सूची जारी किया है।जिसमे सबसे ज्यादा 15 स्कूल इंग्लिश मीडियम व 5 उर्दू विद्यालय व एक मराठी विद्यालय शामिल है।मनपा शिक्षण विभाग ने मनपा क्षेत्र में अनिधिकृत घोषित स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल न कराने की अपील किया है और अवैध स्कूलों अतिशीघ्र बंद करने का आदेश दिया है।इतना ही नही अवैध स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिक्षण नियमों के तहत ही शहर में शालाएं चलाए।साथ ही शहर में अबैध स्कूल चालू मिलने पर एक लाख रूपये का दंड और प्रत्येक दिन दंड की रकम में 10 हजार रूपये की बढोत्तरी करने के लिए चेतावनी भी दी गई थी।

सिर्फ लिस्ट न जारी करे,कार्रवाई भी किया जाय 

-------------------------------------------------------------

इधर पिछले एक वर्षों से मनपा क्षेत्र में बिना परमिशन चल रहे स्कूलों को बंद कराने के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल गनी खान ने बताया कि पिछले वर्ष शहर में 18 अवैध विद्यालयों की सूची मनपा ने जारी किया था।जिसमे से एक वर्ष में मात्र 3 स्कूल ही बंद कर सकी है।लेकिन बंद विद्यालय जहां चालू हो गए ,वही 3 अन्य अवैध स्कूलों की संख्या बढ़ गई।जिसके कारण मनपा शिक्षण विभाग के कार्यकलापों पर सवाल खड़े हो गए है।उन्होंने बताया कि अवैध स्कूलों को बंद कराने के साथ स्कूल के व्यवस्थापकों, प्राचार्यों पर दंडात्मक कार्रवाई जानी चाहिए।यदि ऐसा नहीं हुआ तो मनपा मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।क्योंकि गैर कानूनी स्कूल संचालक धड़ल्ले से फर्जी स्कूल में प्रवेश शुल्क के नाम पर गरीब अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलते है।

शहर के अवैध विद्यालयों की सूची

-----------------------------------------------

रॉयल इंग्लिश स्कूल (पटेल कंपाउंड),नोबेल इंग्लिश स्कूल(अवचितपाडा), अलरजा उर्दू प्राथमिक स्कूल(गैबी नगर),मराठी प्राथमिक स्कूल(पाइप लाइन, टेमघर), इंग्लिश प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल(पाइप लाइन, टेमघर),द लर्निंग प्राइमरी स्कूल (टेमघर पाडा),एकता इंग्लिश पब्लिक स्कूल(फातमानगर), एकता उर्दू पब्लिक स्कूल(फातमानगर), ए आर रहमान उर्दू प्राथमिक स्कूल(फातमा नगर),जवेरिया उर्दू प्राथमिक स्कूल(गैबी नगर), विवेकानंद इंग्लिश माध्यमिक स्कूल( नवी वस्ती), डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंग्लिश प्राइमरी स्कूल (रावजीनगर) ,अलहिदाया पब्लिक प्राइमरी स्कूल(पटेल नगर),तहजीब इंग्लिश प्राइमरी स्कूल(जैतनपुरा),इकरा इस्लामिक मकतब स्कूल(नदी नाका),कैसर बेगम इंग्लिश स्कूल(नागांव),फरहान इंग्लिश प्राइमरी स्कूल(दिवानशाह दरगाह रोड), गीतांजली माध्यमिक स्कूल(गायत्रीनगर), ए बी इंग्लिश प्राथमिक शाला(भैरव साइजिंग के पास),विद्या निकेतन इंग्लिश विद्यालय(भंडारी कंपाउंड),सरस्वती इंग्लिश विद्यालय(नवी बस्ती)आदि का समावेश है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट