दुर्गावती में कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):-- जिले के दुर्गावती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सतीश यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया, वहीं केक काटकर समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के जीवन और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विधायक ने बालिका शिक्षा को समाज के विकास की नींव बताते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षा के महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया। पांच छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वार्डन ललिता कुमारी और एचएम रामेश्वर सिंह की अहम भूमिका रही। इस मौके पर डीपीओ विकास कुमार, शिक्षकगण, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट