पैक्स के अधिसूचित निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की तैयारी की समीक्षा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 12, 2026
- 127 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर --- आज प्रतिभा रानी जिलाधिकारी शिवहर द्वारा जिला अंतर्गत चार पैक्सों जहांगीरपुर तथा श्यामपुर भटहा पैक्स (प्रखंड डुमरी कटसरी) तथा धनकौल और परसौनी बैज पैक्स (प्रखंड पिपराही) के लिए अधिसूचित निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, शिवहर, अपर समाहर्ता, शिवहर अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, शिवहर सभी कोषागो के नोडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी कटसरी एवं पिपराही उपस्थित थे।
उक्त चारों पैक्सों में 15 बूथो पर दिनांक-20.04.2026 को मतदान होगा। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारीयो/ कर्मियों को मतदान/निर्वाचन कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करते हुए शांतिपूर्ण और स्वच्छ निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु निदेश दिए गए।


रिपोर्टर