स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर अभिनव कला संगम ने सचिव ने दी श्रद्धांजलि


संवाददाता पारसनाथ दुबे ।

 जिले में शोक की लहर


डेहरी ओन सोन रोहतास ।प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम ने श्रद्धांजलि दी ।

संस्था के सचिव नंदन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने नव बिहार टाइम्स से कहा कि आशा भोसले केवल एक महान गायिका ही नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत और संस्कृति की सशक्त पहचान थीं। उन्होंने दशकों तक अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज किया और संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह 

 ने कहा कि आशा भोसले का जीवन संघर्ष, मेहनत और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके गीतों ने हर भावना को जीवंत किया और वे सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।


 संस्था के निदेशक संजय सिंह, महासचिव रवि तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रधान सलाहकार एवं संस्थापक सदस्य ठाकुर कुंज बिहारी सिंह उर्फ मनना जी ,

 मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विजय चौरसिया, कलम हाशमी, शादाब सिद्दीकी, राहुल सिंह गहलोत, शुभम सिंह, आलोक कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश उर्फ पी समेत दर्जनों सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी।

 संस्था के सदस्यों ने कहा कि आशा भोसले का संगीत सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट