कंटेनर से3537 लीटर शराब बरामद,एक गिरफ्तार,वाहन जप्त

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):-- 15.4.26 को समय करीब 9: 20 बजे सुबह गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग से चंदौली उत्तर प्रदेश के तरफ से एक कंटेनर शराब से भरा हुआ आ रहा था जिसे कर्मनाशा पावर ग्रिड के पास एक वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रोका गया जिसमें भारी मात्रा में शराब पाई गई। कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया जिस  कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर N L 01Aj9893 था को रोका गया जो सील बंद होने के कारण अंचलाधिकारी दुर्गावती के समक्ष कंटेनर का सील खोला गया। भीतर कंटेनर में लकड़ी के बक्सा में बंद कल 3537 लीटर रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।  साथ में कंटेनर के चालक गणेश उम्र 20 वर्ष पिता अखाराम साकिन थाना जातीय जिला बाड़मेर राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में थाने में प्राथमिक दर्ज कर आगे के कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट