डीएम ने गर्मी को लेकर की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 15, 2026
- 19 views
रोहतास ।जिले में भीषण गर्मी एवं लू (Heat Waves) की स्थिति को देखते हुए बुधवार को जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल सासाराम एवं बिक्रमगंज सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सासाराम तथा मुखिया एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सासाराम अंतर्गत संचालित “हर घर नल का जल” योजनाओं (PHED/PRD) की क्रियाशीलता एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित चापाकलों की मरम्मति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी उदिता सिंह महोदया द्वारा प्रखंडवार अक्रियाशील योजनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर कम से कम 50 प्रतिशत अक्रियाशील योजनाओं को पुनः क्रियाशील बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी महोदया ने निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा हेतु नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।
चापाकलों की मरम्मति के संबंध में भी सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले के सभी अकार्यरत चापाकलों को शीघ्र चालू कराकर आमजन को पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।


रिपोर्टर