अधिवक्ता समरेंद्र कुमार के निधन पर सिविल कोर्ट भभुआ में शोक सभा आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 15, 2026
- 46 views
कैमूर:-- सिविल कोर्ट भभुआ परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता स्वर्गीय समरेंद्र कुमार (45 वर्ष) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर अनुराग के द्वारा की गई।शोक सभा का आयोजन न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में किया गया, जिसमें न्यायिक पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व महासचिव मंटू पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता समरेंद्र कुमार पिछले पांच वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन 13 अप्रैल 2026 को दिन में लगभग 11:45 बजे हो गया। इस अवसर पर फैमिली जज विवेक कुमार, एडीजे अजीत कुमार मिश्रा, विनय कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पांडेय, योगेश शरण त्रिपाठी, पवन कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, विपिन बिहारी राय सहित कई न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा पूर्व महासचिव मंटू पांडेय, ललन जी पांडेय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, मुन्नन तिवारी, गोपाल सिंह, जगत नारायण तिवारी, दिवाकर मिश्रा, दीनानाथ उपाध्याय, परमहंस पांडेय, चंद्रभूषण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शोक सभा में शामिल हुए। सभा में सभी ने दिवंगत अधिवक्ता के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


रिपोर्टर