पीएम श्री शासकीय विद्यालय तलेन के छात्र-छात्रा ने जिला मेरिट सूची में किया स्थान प्राप्त

तलेन । पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन का कक्षा 10 वीं का सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम ओवरऑल 87.20% रहा है दर्ज 125 में से 109 बच्चे पास हुए हैं

जिसमें प्रवीण मेवाड़ा 97.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा, एवं जिला की प्रवीण सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया करिश्मा मेवाड़ा 97.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही, एवं जिले की प्रवीण सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया रितिशा यादव 94.6% अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कियाl कक्षा 12वीं  का परीक्षा परिणाम ओवरऑल 88.2% रहा है दर्ज 195 में से 172 बच्चे पास हुए हैं

जिसमें पवन गिर 91.6% आर्ट्स और गौरी प्रजापति 91.6% मैथ्स संकाय मे प्राप्त  कर प्रथम स्थान पर रहे, बहन पायल लववंशी कॉमर्स संकाय में 90.1% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजना लववंशी 89.6% मैथ्स अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीl इस प्रकार सभी स्ट्रीम द्वारा कुल 58 लैपटॉप प्राप्त किया पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई I

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट