मास्टर माइंड एकेडमी तलेन के छात्र-छात्रा ने जिले की मेरिट सूची में प्रथम एवं द्वितीय स्थान किया प्राप्त
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 15, 2026
- 55 views
तलेन । मास्टर माइंड एकेडमी सीनियर सैकण्ड़री स्कूल तलेन के छात्र-छात्राओ ने 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट सूची में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।छात्र सुनील मालवीय ने कक्षा 12 वी 475 अंक प्राप्त कर कृषि संकाय में जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं छात्रा महेरा पठान ने 481 अंक प्राप्त कर गणित समूह में जिला मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार दसवीं एवं बारहवी के सभी छात्र छात्राओ ने अच्छे अंको के साथ बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की एवं कक्षा 12वीं में 48 छात्र छात्राओ ने लैपटॉप प्राप्त किए।छात्र छात्राओ की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक, प्राचार्य, एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।


रिपोर्टर