भिवंडी-निजामपुरा महानगरपालिका की स्थायी समिति 2026 घोषित, विभिन्न दलों के 16 सदस्य शामिल

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुरा महानगरपालिका की वर्ष 2026 के लिए स्थायी समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिससे नगर की प्रशासनिक और विकास संबंधी निर्णय प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। घोषित सूची के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), शिवसेना, समाजवादी पार्टी और अन्य स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों को समिति में स्थान दिया गया है।

कांग्रेस से ये सदस्य शामिल.......

स्थायी समिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गुट से अंसारी रेशमा बानो वसीम अहमद, अंसारी  जोहा असरार, शबाना अंसारी, विजय भगवान भगत और साजिद हुसैन अंसारी को शामिल किया गया है।

भाजपा के सदस्य ......

भारतीय जनता पार्टी गुट से संतोष मंज्या शेट्टी, सुमित पुरुषोत्तम पाटिल, सुहास जालिंदर नकाते और गीता विठोबा नाइक को सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट)....

इस गुट से बहाउद्दीन फराज फजल और ईशा इमरान खान को समिति में स्थान मिला है।

शिवसेना के सदस्य....

शिवसेना गुट से अस्मिता प्रभुदास नाइक और सबिया दीन मोहम्मद खान को शामिल किया गया है।

अन्य दलों के प्रतिनिधि....

समाजवादी पार्टी से अमन ओबैद खान, कोंकण विकास आघाड़ी से मयूरेश विलास पाटिल और भिवंडी विकास आघाड़ी एकता मंच से जावेद गुलाम मोहम्मद दलवी को समिति में सदस्य बनाया गया है।

नगरपालिका प्रशासन के अनुसार, यह स्थायी समिति शहर के विकास कार्यों, बजट प्रस्तावों और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में अहम भूमिका निभाएगी। विभिन्न दलों के प्रतिनिधित्व से समिति में संतुलन और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समिति के गठन से शहर में विकास कार्यों को नई दिशा मिल सकती है, हालांकि विभिन्न दलों के बीच तालमेल बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट