सचिव ललन कुमार रजक ने लोक अभियोजकों के साथ की बैठक,VWDC के प्रभावी संचालन पर हुई चर्चा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 21, 2026
- 11 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), शिवहर के सचिव ललन कुमार रजक द्वारा आज एडीआर (ADR) भवन में जिले के लोक अभियोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन कॉम्प्लेक्स (VWDC) की कार्यप्रणाली और गवाहों के संरक्षण को सुदृढ़ बनाना रहा।
सचिव ने जोर देकर कहा कि संवेदनशील गवाहों (विशेषकर बच्चों और यौन अपराधों के पीड़ितों) को न्यायालय में बिना किसी भय या दबाव के अपनी बात रखने का माहौल मिलना चाहिए। VWDC इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया गया है।
श्री रजक ने लोक अभियोजकों को निर्देशित किया कि वे मामलों के दौरान यह सुनिश्चित करें कि गवाहों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं और सुरक्षा प्राप्त हो। उन्होंने साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक मानवीय बनाने पर चर्चा की।
बैठक में अभियोजन पक्ष और प्राधिकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही गई, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।"न्याय प्रक्रिया में गवाहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन कॉम्प्लेक्स के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गवाहों को आरोपी के सीधे संपर्क में आए बिना सुरक्षित वातावरण में बयान देने की सुविधा मिले।"
इस बैठक में जिले के विभिन्न लोक अभियोजक और विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर