अधकटी महिला का शव मिला


रोहतास ।जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पुल के पास NH-319 किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव का हिस्सा कमर के नाभी से घुटनों तक का है, जबकि बाकी हिस्सा गायब है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां चार डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। पुलिस दुष्कर्म समेत सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है और पहचान के लिए आसपास में पूछताछ की जा रही है।जिस शव को सदर अस्पताल सासाराम से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम से पटना भेजा गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट