संदिग्ध मांस मामले में पांच शिक्षक निलंबित


 रोहतास ।जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित रामू डिहरी विद्यालय में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा किया गया है। मौके से मिले साक्ष्यों को जब्त कर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही शिक्षा विभाग के स्तर से भी मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा न करें। साथ ही रोहतास जिले की आम जनता, मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या उत्तेजक सूचना का प्रसार न करें, जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़े या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े आगे के अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे।रोहतास के राजपुर प्रखंड के रामूडीह स्थित विद्यालय में संदिग्ध मांस मिलने के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी गई है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि सैंपल FSL जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। एसडीएम प्रभात कुमार बिक्रमगंज ने बताए कि पांच शिक्षक को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जबकि शांति समिति के माध्यम से माहौल को शांत करने की कोशिश किया जा रहा है।इधर, विश्व हिंदू परिषद ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट