सांसद ने दिशा की बैठक आयोजित किया


 रोहतास।राजा राम सिंह माननीय सांसद, काराकाट-सह-अध्यक्ष, दिशा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार सासाराम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में माननीय सासंद, सासाराम श्री मनोज कुमार, माननीया विधान परिषद सदस्य श्रीमती निवेदिता सिंह, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अशोक कुमार पाण्डेय, माननीय विधान सभा सदस्य काराकाट श्री अरूण सिंह, माननीय विधान सभा सदस्य दिनारा श्री आलोक कुमार सिंह, माननीय विधान सभा सदस्य करगहर श्री वशिष्ट सिंह, माननीय विधान सभा सदस्य डिहरी श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनु सिंह अन्य

जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।


बैठक में सर्वप्रथम माननीय जनप्रतिनिधियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विगत बैठक दिनांक 24.12.2025 की कार्यवाही के अनुपालन से सभी माननीय को अवगत कराया गया। अनुपालन प्रतिवेदन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी एवं कार्य प्रगति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निदेश दिये गये। बैठक में कम में सड़क सुरक्षा, सड़कों के किनारे साईनेज, जनगणना, LPG गैस से संबंधित समस्या, अगलगी से होने वाली फसल की क्षति, भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य, दिनारा में अवैध जांच केन्द्र, बरसात के समय सदर अस्पताल, सासाराम में जल जमाव, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई परियोजनाएं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे इत्यादि पर विशेष रूप से चर्चा की गयी एवं उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये। साथ ही माननीय सांसद, काराकाट-सह-अध्यक्ष, दिशा द्वारा अपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा मोइबाईल पर किसी विषय / समस्याओं से अवगत कराने पर उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए समाधान सुनिश्चित करेंगे एवं तत्संबंधी कार्रवाई से माननीय को भी अवतग करायेंगे। इस कम में या विकास के अन्य कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए आवश्यक हो तो क्षेत्र के माननीय का भी सहयोग लेंगे एवं उनके सुझाव पर अमल करेंगे।

अन्त में माननीय सांसद काराकाट-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) श्री राजा राम सिंह एवं अन्य उपस्थित सभी माननीय का जिला प्रशासन, रोहतास के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सवधन्यवाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट