सड़कों पर आंदोलन से प्रदेश की राजनीति तक: जनसुराज ने सुधीर गुप्ता को दी बड़ी जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- की गलियों से उठकर प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले सुधीर गुप्ता के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की दूरगामी सोच और संगठन की मजबूती को देखते हुए सुधीर गुप्ता को 'प्रदेश युवा उपाध्यक्ष' नियुक्त किया गया है। यह फैसला न केवल एक व्यक्ति की पदोन्नति है, बल्कि उन युवाओं के लिए संदेश है जो बिना किसी राजनीतिक विरासत के बदलाव की राजनीति करना चाहते हैं।

सफर की झलक:

मिर्जापुर धोबाही के मूल निवासी सुधीर गुप्ता ने अपनी पहचान एक प्रखर समाजसेवी के रूप में बनाई थी। जिला सचिव के रूप में उनके काम करने के तरीके और युवाओं को जोड़ने की कला ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुँचाया है। जिले के कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुधीर का प्रदेश स्तर पर जाना शिवहर की आवाज को और बुलंद करेगा।

क्या बोले नवनियुक्त उपाध्यक्ष:

अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा, "यह जिम्मेदारी मेरी नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और प्रशांत किशोर जी के भरोसे पर खरा उतरना ही मेरी प्राथमिकता है।"

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट