आगामी नेशनल लोक अदालत को लेकर एडीआर भवन में स्टेकहोल्डर्स की बैठक,एलडीएम रहे अनुपस्थित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 22, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर-- - जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के सचिव ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में आज व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारी और रणनीति तैयार करने हेतु बुलाई गई थी।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसमें मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद, शिवहर), वन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी (D.T.O.), निरीक्षक (भार एवं माप) तथा बीएसएनएल (BSNL) के जियो इंचार्ज उपस्थित रहे।जहाँ एक ओर सभी प्रमुख विभागों के स्टेकहोल्डर्स बैठक में मौजूद थे, वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) की अनुपस्थिति पर सचिव ललन कुमार रजक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में एलडीएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी को गंभीरता से लिया गया।सचिव ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के शमनीय (सुलह योग्य) मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस भेजने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत आम जनता के लिए राहत का एक बड़ा माध्यम है, इसलिए सभी स्टेकहोल्डर्स को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करना होगा।बैठक में उपस्थित रामाकांत प्रसाद गुप्ता एवं अन्य बैंक प्रतिनिधियों को भी प्री-लिटिगेशन मामलों की त्वरित तैयारी के निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर