नारायणी सेना ट्रस्ट के द्वारा 21 जोड़े कन्याओं का सामूहिक विवाह

21 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, देखने वालो की भारी भीड़ से हाटा हाई स्कूल मैदान पट गया 

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)--  अनुमंडल के नगर पंचायत हाटा स्थित हाई स्कूल मैदान में 21 अप्रैल की रात्रि एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नारायणी ट्रस्ट के द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के गरीब, विधवा एवं विकलांग परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराया गया

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन हाटा नगर के चेयरमैन रमेश जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मंच से उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए नारायणी ट्रस्ट के बिहार अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि कैमूर जिले में इस प्रकार का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक विवाह में खासतौर पर गरीब, विधवा और विकलांग परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग मिल सके।

सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। प्रत्येक बेटी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उन्हें आवश्यक घरेलू सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।

कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक समर सिंह एवं मनोज लाल यादव ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं बिरहा के मशहूर कलाकार सुधीर लाल यादव ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।


इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मैदान में हजारों हजारोंकी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एक नई दिशा प्रदान करते हैं।


कुल मिलाकर, यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल 21 जोड़ों के जीवन में नई खुशियां लेकर आया, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और मानवता का भी संदेश दे गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट