वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्तेश्वर पाण्डेय के श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

44 वर्षों तक सिविल कोर्ट में दी सेवा, अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

संवाददाता रूपेश दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला मुख्यालय भभुआं स्थित रिक्रिएशन क्लब परिसर में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मुक्तेश्वर पाण्डेय उर्फ मोहित पाण्डेय के श्राद्ध कर्म का आयोजन श्रद्धा और भावनाओं के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ, भभुआंं कैमूर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए और उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने स्वर्गीय पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि न्याय के प्रति उनकी निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण भी अनुकरणीय था। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मुक्तेश्वर पाण्डेय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 11 अप्रैल 2026 को भभुआ नगर के वार्ड संख्या 8, छावनी मोहल्ला स्थित अपने आवास पर उनका निधन हो गया था।बताया गया कि स्वर्गीय पाण्डेय ने सिविल कोर्ट भभुआ में लगभग 44 वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने अनेक जटिल मामलों में न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने सरल स्वभाव व व्यवहार से सभी का दिल जीता। श्राद्ध कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव, लल्लन जी पाण्डेय, प्रदीप कुमार, रमेश पाण्डेय, आदित्य नारायण प्रसाद, सत्येंद्र पाण्डेय, पंकज चौबे, कौशल उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, नन्हे पाठक, धनंजय पाठक, प्यारे सिंह, अभय कुमार सिंह, बालचंद्र राम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट