डेढ़ एकड़ की फसल खलिहान में जली, किसान के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा

 संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):-- थाना क्षेत्र के उदपुरा ग्राम में अचानक लगी आग से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल किसान के द्वारा काट कर खालीहान  में रखी गई थी जो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अब किसान के पास में खाने के लिए कुछ भी गेहूं नहीं बचा, इस घटना से पूरे परिवार में मायूसी छा गई। प्राप्त खबरों के मुताबिक कल्याणपुर रोड के पास से किसी किसान के द्वारा डंठल में आग लगाया गया था जो कटे हुए डंठलों को जलाते हुए तेज हवा के कारण नदी किनारे बसे उदपुरा गांव तक पहुंच गई और छोटे किसान देव मुनि यादव के द्वारा डेढ़ एकड़ गेहूं की कटाई कर खलिहान में रखा गया था जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।


तेज हवा के कारण किसानों के द्वारा खेत में रखे पशुओं के लिए कुट्टी और पुवाल भी जल गए। बता दे की आए दिन किसानों के द्वारा डंठल जलाने की खबर मिलती है जिससे किसानों के द्वारा पशुओं के चारे और पुवाल जल जाते है। इसलिए किसानों को चाहिए कि डंठल में आग लगान बंद करना चाहिए अन्यथा कभी भी आग गांव में पहुंच सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट