शॉर्ट सर्किट से एक्साइड बैटरी गोदाम में लगी आग, एक घंटे में पाया गया काबू

सीआरपीएफ जवानों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- शहर के 47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर के पीछे स्थित एक्साइड बैटरी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सुबह करीब 08:55 बजे लगी, जिसके बाद मौके पर तैनात जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

47 बटालियन सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर (जीडी) के नेतृत्व में जवान फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:05 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीआरपीएफ जवानों, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट