बस में विवाद के दौरान मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 25, 2026
- 1 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिले के मोहनिया क्षेत्र से एक बस में हुए विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव निवासी पंकज कुमार (पिता जय प्रकाश राम) मोहनिया से बस द्वारा अपने गांव भगवानपुर जा रहे थे। इसी दौरान बस में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्होंने मोहनिया थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में रतवार गांव निवासी आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय को बीती देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर