झुग्गी-झोपड़ी में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल, पंपलेट-लीफलेट बांटकर किया जागरूक

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- फायर ब्रिगेड गया जी द्वारा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पंपलेट और लीफलेट का वितरण कर आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अजय कुमार साह ने किया।

मौके पर सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी रमेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, अग्निक चालक अनमोल कुमार सहित अग्निकर्मी कंचन कुमारी, नीलम कुमारी, प्रियंका कुमारी और खुशबू कुमारी उपस्थित थे। टीम ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों से सीधे संवाद कर गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के उपकरणों से होने वाले खतरे और आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

अजय कुमार साह ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें और घबराने के बजाय सतर्कता से काम लें।इस पहल से स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने फायर ब्रिगेड के इस प्रयास की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट