एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न, 100 कैडेट्स का हुआ चयन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 109 views
ग्रीन फील्ड स्कूल और केंद्रीय विद्यालय-02 ओटीए में आयोजित चयन में छात्र-छात्राओं ने दिखाई दमखम
गयाजी-- ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में एनसीसी चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान सूबेदार प्रवीण, सीएचएम राकेश कुमार, हवलदार सीताराम एवं धर्मेन्द्र की देखरेख में पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया| कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल हैं।
वहीं, केंद्रीय विद्यालय-02 ओटीए, गयाजी में भी एनसीसी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जहां से भी 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल हैं।
इस प्रकार दोनों संस्थानों से कुल 100 कैडेट्स का चयन कर उन्हें एनसीसी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया गया। चयनित विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।


रिपोर्टर