हनुमान मूर्ति की आंख अज्ञात चोरों ने निकाली
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 04, 2026
- 99 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- प्रखंड के क्षेत्र के प्रमुख बाजार दुर्गावती में निर्मित महावीर मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा में जो आंखें सोने से मढ़ा गया था उसे अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर का ताला तोड़ चुरा लिया गया। यह खबर जैसे ही बाजार में लोगो को मिली तो बाजार में सन्नाटा छा गया। पूजा समिति दुर्गावती के द्वारा इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ दुर्गावती थाने में आवेदन दे प्राथमिक की दर्ज कराई गई। प्राथमिक दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई अब देखना यह है की थाने के बिल्कुल कुछ ही दूरी पर स्थापित मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस सफलता हासिल करती है या असफल रह जाती है।


रिपोर्टर