प्रियतम को पाने के लिए प्रेमिका ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):-- अपने प्रेमी को पाने के लिए एक प्रेमिका ने मोबाइल के टावर के ऊपर चढ़ गई और 4:00 बजे शाम से लेकर 8:00 बजे रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। ग्रामीण जनता के द्वारा अथक प्रयास किए जाने के बाद भी युवती टावर से नहीं उतरी तब जाकर लोगों ने प्राशासन को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे दुर्गावती थाना प्रभारी मोहनिया एसडीओ और एसडीपीओ पहुंच गए और काफी मान मनवल  के बाद युवती टावर से उतरी जिसे उसके परिजनों को समझा बुझा कर सौंप दिया गया।


आज के परिवेश में बढ़ते मोबाइल सेट पर उपलब्ध हर तरह की सूचनाओं यूट्यूब और टीवी की स्क्रीन पर चलते सीरियल से समाज पूरी तरह से लगता है बदल रहा है। मोबाइल से आवश्यक बात करना समाचार सुनना टीवी के माध्यम से भी जरूरी है लेकिन सरकार के द्वारा अश्लील पिक्चर अश्लील मैसेज और अश्लील नेट पर उपलब्ध सब सामग्रियों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए ताकि समाज बेहतर बनाया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट