डॉ संतोष जायसवाल ने नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दिया बधाई
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- May 09, 2026
- 3 views
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर के जिलाध्यक्ष सह रोगी कल्याण समिति कैमूर डॉ संतोष जायसवाल ने नवनिर्वाचित स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी को कैमूर की अपनी पूरी टीम की तरफ से बिहार के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने और स्वास्थ्य मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया ।
विश्वास है कि आपके युवा नेतृत्व और दूरदर्शिता से बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं और जनकल्याण के कार्य एक नई ऊंचाई छुएंगे।
डॉ संतोष जायसवाल ने कहा कि नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पद चिन्हों पर चलते हुए स्वास्थ्य विभाग का चहुमुखी विकाश करेंगे और उम्मीद है कि कैमूर में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का शिलान्यास बहुत जल्द अपने हाँथों से करेंगे । आपके कार्यकाल में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ और समृद्ध बने, इसी कामना के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।


रिपोर्टर