कुदरा अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 20 आवेदन प्राप्त, 10 मामलों का हुआ निष्पादन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 09, 2026
- 3 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिले के कुदरा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राजस्व संबंधित शिकायतें, पारिवारिक विवाद एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10 मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जगी। इस दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


रिपोर्टर