बेटे के सगाई समारोह से घर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

कैमूर ब्यूरो चीफ संदिप कुमार के साथ रूपेश दुबे की रिपोर्ट


खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़,


कुदरा (कैमूर):-- बेटे के सगाई समारोह से लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, इस हादसे से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया,मामला कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा एनएच दो की है। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बडूपुर गांव निवासी स्वर्गीय बूटन साह का 76 वर्षीय पुत्र सामा कांत साह बताया जाता है, वहीं सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बद्दूपुर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि नंदन राय ने बताया कि मृतक का पुत्र का कल कुदरा में सगाई समारोह था,जहां से आज यह घर लौट रहे थे,तभी घर लौटने के दौरान कुदरा एनएच को पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए,


जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और परिजनो को सूचना देते हुए इलाज के लिए कुदरा पीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां आते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां पुलिस और परिजनो के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, इस घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है जो कि बेटे की सगाई समारोह से लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत होना परिजनों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट