पटनवा कला में 15वां श्री हनुमान महोत्सव संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 11, 2026
- 7 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।पटनवा (कला) स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 15वां दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को 11 श्रीरामचरितमानस एवं हरिकीर्तन की पूर्णाहुति वाराणसी के आचार्य पंडित ब्रजेश तिवारी, अनिल पांडेय, धीरज उपाध्याय, उमेश पांडेय एवं दिनेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दूसरे दिन जागरण की शुरुआत मां गंगा की आरती से हुई। वहीं विनय बिहारी मृदुल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया।
अमर तिलक धारी ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसी क्रम में अंजली भारद्वाज ने मां भगवती के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रेम मेहरा दिल्ली वाले ने हनुमान जी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं अर्चना गोस्वामी ने भी अपने भक्ति गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद महाकाल की भव्य आरती की गई, जिसकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजे मंच ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
श्री राम सेवक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला जी की अगुवाई में आयोजित इस दो दिवसीय हनुमान महोत्सव में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष विजय सिंह एवं सीए संजय कुमार सिंह ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समिति के सक्रिय सदस्यों राम कुमार तिवारी, चंदन कुमार, संजीत कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, विक्रम पासवान, देव नारायण दास त्यागी जी, शंभू गुप्ता सहित सभी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर