एक धंधे बाज एवं एक पियक्कड़ को पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 12, 2026
- 109 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक धंधे बाज एवं एक पियक्कड़ को किया गिरफ्तार
धंधेबाज की पहचान करगाई गांव निवासी मदन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार के रूप में हुई है सोहन की मुर्गी फार्म हाउस से 9•105 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है दूसरा आरोपी कुर्था गांव निवासी विशंभर शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव शर्मा के रूप में हुआ है जो कि शराब सेवन कर हो हल्ला कर रहा था दोनों आरोपी को सोमवार को कानूनी प्रक्रिया पुरी कर न्यायालय भेज दिया गया है इस बात की जानकारी बेलांव थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने दी|


रिपोर्टर