तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लाखों की संपत्ति का नुकसान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 14, 2026
- 62 views
संवाददाता सूचित पांडेय कि रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ उखड़कर सड़कों के पास गिर गए. जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई.
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के पोल और तारों को नुकसान पहुंचा है. जिसकी मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की भी सूचना है. फसलें बर्बाद हो गईं है ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बाद भी बिजली नहीं आ पाई रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र के पास पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है वही खरेंदा गांव में लालजी पांडे सीमेंटेड शेड गिर चुका है|


रिपोर्टर