पाली पुल के रेलवे ट्रैक पर एक साथ महिला- पुरुष ने किया आत्महत्या


रोहतास। बुधवार की शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गया रेलखंड के पाली पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक साथ महिला-पुरुष ने आत्महत्या कर दिया जान। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। ट्रेन से कटकर मृत पुरुष की पहचान हो पाई है। जबकि मृत महिला की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम रेलवे ट्रैक पाया नंबर 2/33 और 2/35 के बीच मालवाहक (मालगाड़ी) ट्रेन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने ट्रैक पर जाकर जान दे दिया। ट्रेन पार होने के बाद महिला व पुरुष के कटे हुए शव को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और डालमियानगर थाना की पुलिस को दी। जांच के बाद पाया गया कि शव डालमियानगर क्षेत्र में पाया गया। इस कारण डालमियानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृत पुरुष 29 वर्षीय सुभाष कुमार, सासाराम करवंदिया घटमापूर निवासी लालमोहन सिंह का पुत्र बताया जाता है, जो कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन का कहना था, कि वह बिल्कुल सामान्य रूप से ठीक-ठाक था। उक्त महिला के साथ कैसे पहुंचा और आत्महत्या क्यों किया यह परिजन के भी समझ से भी परे है। मृतक मां-बाप का एकलौता पुत्र है, और घर में पत्नी के अलावे एक पुत्र व एक पुत्री है, जबकि मृत महिला की उम्र करीब 31 वर्ष बताया जाता है। महिला किस परिवार की है, और मृतक के साथ आत्महत्या क्यों किया, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाया जा रहा है। मृतक महिला के पास कोई पहचान पत्र नहीं पाया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। तथा मृत अज्ञात महिला की पहचान की तलाश में जुटी हुई है। इधर मृतक सुभाष कुमार के परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। चीखते- चिल्लाते परिजनों का कहना था, कि घर का इकलौता कमाउ पुत्र अचानक ऐसे आत्महत्या करेगा? किसी ने कल्पना भी नहीं किया। जहां एक और घटना के बाद मां-बाप के बुढ़ापे का लाठी टूट गया, वही पिता का कहना था कि अब उन दोनों पति-पत्नी के अलावा बहू और दोनों बच्चों की जिंदगी कैसे कटेगी। डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन राय का कहना है, कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। तथा अज्ञात मृत महिला के पहचान की जा रही है, और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट