अनुमंडल लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत भूमि मापी के लंबित मामलों का निष्पादन

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----  अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर अनुराग कुमार रवि द्वारा विभिन्न परिवादों जिसमें बिजली बिल, भूमि विवाद, नल जल अनुरक्षक, वंशावली पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों मामलों का सफल निष्पादन किया गया है।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अंचल अधिकारी, शिवहर को जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अनुपालन सुनिश्चित कर लिया गया है। परिवादी विष्णुकांत राय, प्रखंड तरियानी के द्वारा भूमि मापी हेतु परिवाद दायर किया गया था। 

इस संदर्भ में अंचल अधिकारी, शिवहर से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई।जिसमें परिवादी के ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत अंचलाधिकारी के द्वारा नापी वाद संख्या 071/2026-2027 में भूमि का सीमांकन करा दिया गया है। 

 लोक शिकायत निवारण केंद्र में आयोजित सुनवाई के दौरान सहायक विद्युत अभियंता,अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में मौके पर ही कई लंबित परिवाद का समाधान किया गया।

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि "अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है"।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट